मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसडीओ पूर्वी कार्यालय परिसर में तीन वर्ष पूर्व पेंटर मो. शहीद की पीट-पीटकर हत्या के दो आरोपितों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। केस के आईओ सह नगर थाने के दारोगा मुन्ना कुमार ने चार्जशीट दाखिल की है। आरोपितों में पारू थाने के कटारू गांव के मोहरम अंसारी व जैतपुर थाने के गिजास गांव की हमरून निशा शामिल है। फिलहाल दोनों जेल में हैं। इससे पहले पिछले वर्ष फरवरी में आरोपित गिजास गांव के वसीर अंसारी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वहीं आरोपित मो.अलाउद्दीन अंसारी, मो.नसीर अंसारी, मो.शहाबुद्दीन अंसारी, कसीदा खातून जुलेखा खातून, चांदनी खातून, गुलनाज खातून, शबीहा खातून व खैरुन निशा के विरुद्ध पूरक अनुसंधान जारी रखा गया है। घरारी की जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर हत्या का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.