मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- साहेबगंज। एसडीओ पश्चिमी डॉ. आकांक्षा आनंद ने बुधवार को प्रखंड स्थित एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। एसडीओ ने गोदाम में रखे खाद्यान के स्टॉक का मिलान किया। साथ ही अभिलेख का अवलोकन किया। उन्होंने जनवितरण डीलरों से गोदाम से भेजे गए खाद्यान व उसके वजन के संबंध में जानकारी ली। मौके पर गोदाम प्रबंधक राजीव रंजन, एमओ विवेक आनंद भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...