किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती प्रखंड टेढ़ागाछ, दिघलबैंक और ठाकुरगंज में खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। एसडीओ अनिकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न खाद दुकानों पर अचानक पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली, लाइसेंस की वैधता और निर्धारित मूल्य सूची की बारीकी से जांच की गई।अभियान के दौरान कई दुकानों में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक की जांच की गयी। कुछ जगहों पर स्टॉक में अंतर पाए जाने की सूचना है। वहीं कुछ दुकानों में आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई और जल्द सुधार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अधिक खाद बिक्री में दो उर्वरक विक्रेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.