कटिहार, अप्रैल 3 -- कदवा, एक संवाददाता एसडीओ बारसोई राजू कुमार ने गुरुवार को कदवा प्रखंड के सीएचसी दुर्गागंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने एक्स-रे रूम, आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, नर्सिंग स्टेशन,मेडिसिन स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टेक्निशियनों द्वारा ऑक्सीजन मशीन, एक्स रे मशीन की स्थिति और प्रसव कक्ष में एएनएम से रात्रि में चिकित्सा के प्रसूता को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर करने का निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण के क्रम में एसडीओ मेडिसिन स्टोर घुसते ही दवा की स्थिति देखकर बिफर पड़े। दवा के रखरखाव और देख रेख के अभाव में सरकार की लाखों लाख की दवाई बेकार होता देखकर स्टोर कीपर संजय कुमार को जमकर फटकार लगाई। मेडिसिन स्टोर में मेडिसिन भंडार पंजी का भी निरीक्षण किया जो सही नहीं पाया गया।स्टोर कीपर द्वारा ना ...