जामताड़ा, जून 6 -- मिहिजाम। डीसी के निर्देशानुसार शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 09 जामताड़ा विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने प्री-एसआईआर गतिविधि के अंतर्गत जिले के मिहिजाम अंतर्गत जनजातीय संध्या डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र संख्या 337, 338 एवं 366 का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित मतदान केंद्रों में मतदाताओं की मैपिंग का कार्य की कम प्रगति को देखते हुए संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिया। कहा कि वे दो से तीन दिनों के भीतर शत प्रतिशत मैपिंग कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा मकान सूचीकरण कार्य की भी समीक्षा की गई। विभागीय निर्देशानुसार घर-घर लगाए जाने वाले स्टीकरों की जांच कर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित सुपरवाइजर एवं बीएलओ को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उक्त कार्य को अविलं...