एसडीओ ने विजयी प्रत्याशियों को सौंपा प्रमाण पत्र
सहरसा, मई 30 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव नगर पंचायत की तीन सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को सहरसा अनुमंडल कार्यालय में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी की देखरेख में कराई गई। तीन सदस्यीय समिति में एक पद पर रविशंकर झा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं शेष दो पदों के लिए हुए चुनाव में दीपू कुमार और काजल देवी ने अपने- अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।मौके पर विनय बिहारी, चंदन कुमार, दुर्गा देवी, लक्ष्मी देवी, रूपा देवी, सुनैरी देवी सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा नगर निगम में आधी आबादी का दबदबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.