गुमला, जून 17 -- भरनो प्रतिनिधि। गुमला एसडीओ अखिलेश कुमार और भरनो बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों और विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र,सीएसी सेंटर,विद्यालय, पंचायत भवन सहित अबुआ और प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी स्थिति की जांच की गई। यह भी पढ़ें- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ऋतुराजआंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण निरीक्षण की शुरुआत समसेरा करंज टोली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से हुई। यहां एसडीएम ने पोषण वाटिका, भवन की स्थिति और बच्चों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इसके बाद राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति,विद्यालय भवन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्कूल अवध...