मिर्जापुर, जून 3 -- अहरौरा। अहरौरा बांध से निकली अहरौरा मेन कैनाल के सुलूस का रबड़ सील कटने व रोलर पिन खराब होने और प्लेट के क्षतिग्रस्त होने के कारण बांध से पानी का लीकेज हो रहा है। इसको रोकने के लिए मंगलवार की शाम को बैराज मैकेनिकल मेंटेनेंस डिविजन अहरौरा बांध के एसडीओ सतेंद्र विश्वकर्मा एवं पंकज चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंपी जाएगी। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सुलूस और क्षतिग्रस्त प्लेट की मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। ताकि पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोका जा सके। सुलूस पिन की खराबी और क्षतिग्रस्त प्लेट को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, महामंत्री प्रहलाद सिंह,समाजसेवी गोपाल दास गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर अवगत ...