लातेहार, मई 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने सोमवार को महुआडांड़ स्थित शास्त्री चौक पर चल रहे नाली मरम्मत एवं निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व समय-सीमा की जानकारी ली। एसडीओ ने मौके पर मौजूद संवेदक व संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नाली निर्माण कार्य को निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी नाली की जर्जर स्थिति के कारण हो रही परेशानी से एसडीओ को अवगत कराया था। इस पर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.