बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। हिलसा एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बुधवार को स्थानीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, लेबर रूम, शौचालय के साथ साफ-सफाई का जायजा लिया। व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने रोस्टर के अनुसार चिकित्सक व कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। कुछ कर्मी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी समय से अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। बिना कारण या सूचना के गायब रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मरीजों की सुविधा, अस्पताल की स्वच्छता व आपात सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद एसडीओ अमित कुमार पटेल ने कैला पैक्स जनवितरण प्रणाली का भी निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ ओमप्रकाश कुमार, सीओ सत्येंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.