घाटशिला, जून 26 -- चाकुलिया। घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत ने गुरुवार को सप्ताहिक जांच के क्रम में चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ आरती मुंडा के साथ पंचायत के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं जन वितरण दुकान की जांच की। जुगीतोपा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के दौरान केंद्र के भीतर सीमेंट की बोरियां रखी देख एसडीओ ने नाराजगी प्रकट की। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पिंकी चौधरी एवं सेविका कमला महतो से पूछा कि यहां सीमेंट की बोरियां किसने रखवाई है। बताया गया कि आंगनबाड़ी के बगल में लैंपस का भवन बन रहा है।इस पर एसडीओ ने तत्काल सीमेंट की बोरियों को वहां से हटाने को कहा, जिसके बाद हटा लिया गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी भवन बना जलावन रखने का ठिकाना एसडीओ ने मुड़ाठाकरा मध्य विद्यालय तथा दयामनी महिला समूह द्वारा संचालित ज...