घाटशिला, मार्च 9 -- गालूडीह, संवाददाता। अवैध बालू का कारोबार एनएच में रात्रि के समय लगातार चल रहा था। इसको लेकर एसडीएम सुनील चंद्र के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-18 गालूडीह के पुतरु टोल प्लाजा में रविवार की सुबह अवैध बालू ढुलाई को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टाटा की ओर जा रहे 5 बालू लदे हाइवा को पुलिस की मदद से जब्त कर लिया। इसके साथ ही साथ 4 चालक को भी हिरासत में लिया गया। एक हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इधर, सूचना पर बालू माफिया में हड़कंप मच गया। बालू लदे हाइवा कुछ भूमिगत भी हो गये। इधर, पुलिस के द्बारा पकड़े गये सभी हाइवा को गालूडीह थाना में रखा गया है। रविवार को माइनिंग अफसर अरविंद उरांव के द्वारा सभी बालू लदे हाइवा, चालक और उसके मालिक पर मामला दर्ज किया गया। 5 बालू लदे हाइवा में 3 के गाड़ी संख्या हैं। J...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.