खगडि़या, मार्च 21 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट एनएच 31 स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप संचालित सिद्धि विनायक नामक फर्जी निजी नर्सिंग होम पर प्रशासन ने सख्ती करते हुए शुक्रवार को औचक छापेमारी कर उसे सील कर दिया है। कार्रवाई गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर किया गया।गोगरी एसडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में गोगरी बीडीओ रघुनन्दन आनंद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश, बड़ा बाबू आलोक कुमार और महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। छापेमारी के दौरान चार महिला मरीज अस्पताल में भर्ती और इलाजरत थी। जिसे गोगरी एसडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में पसराहा निवासी मुकेश मुनि की पत्नी रूपम कुमारी नामक एक महिला मर...