सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एलपीजी गैस की किल्लत की शिकायतों को देखते हुए एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने रविवार को शहर के डिप्टी टोली स्थित गैस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध गैस सिलेंडरों की स्थिति और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीओ ने गोदाम संचालक से गैस आपूर्ति,भंडारण और वितरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस सिलेंडरों का वितरण निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि गैस की आपूर्ति और वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.