सासाराम, दिसम्बर 2 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। एसडीओ प्रभात कुमार मंगलवार को अंचल कार्यालय पहुंचे व भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों की जांच की। उन्होंने बताया कि सूर्यपुरा निवासी विश्वमोहन प्रसाद द्वारा अंचल क्षेत्र के मौजा इमिरता में 38 डिसमिल भूमि को अपना पुश्तैनी बताते हुए एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज करायी थी। वरीय अधिकारी के प्राप्त निर्देश के आलोक में जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...