साहिबगंज, अप्रैल 4 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने शनिवार को झारखंड राज्य खाद्य निगम लिमिटेड के बरहरवा स्थित गोदाम का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सालभर में मिले खाद्यान्न के आवंटन, उठाव, भंडारण व वितरण से संबंधित लेखा-जोखा की गहन समीक्षा की। जांच के क्रम में एसडीओ ने गोदाम में रखे खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था व साफ-सफाई का जायजा लिया। स्टॉक पंजी (रजिस्टर) का सूक्ष्म निरीक्षण कर अभिलेखों में दर्ज आंकड़ों का भौतिक स्टॉक से मिलान किया। एसडीओ ने गोदाम प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा भंडारण मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पीडीएस प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है । लाभुकों को समय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.