साहिबगंज, मार्च 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। डीसी के निर्देश पर बुधवार को राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी , दवाई वितरण काउंटर,साफ सफाई , डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति,साफ सफाई को देखा। उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपने कार्य के प्रति सजग रहने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि डीसी के निर्देश पर औचक उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को देखने के लिए औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में जो भी कमी या दिक्कत है उसकी रिपोर्ट बनाकर उन्हें भेजा जाएगा। मौके पर डॉ कुमार सौरभ, फार्मासिस्ट आफताब आलम, रवींन्द्र तुरी, सुबोध महतो,झगरू , राहुल अली आदि थे। फोटो 16, अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीओ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.