एसडीओ ने कब्जे में लिए दो ट्रैक्टर, चालक फरार
पीलीभीत, जून 3 -- माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव गुनहान में बुधवार को दो लोग ट्रैक्टरों से वन विभाग की जमीन की जमीन पर जुताई कर रहे थे। मामले की सूचना एसडीओ रमेश चौहान को मिली। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम को आता देख जमीन की जुताई कर रहे दोनों चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। एसडीओ ने ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। एसडीओ रमेश चौहान ने बताया कि ट्रैक्टरों से अवैध रूप से वन विभाग की जमीन की जुताई की जा रही थी। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.