भागलपुर, अप्रैल 10 -- कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल का गुरुवार को प्रशिक्षु आईएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे कक्ष, प्रसव कक्ष, अल्ट्रासाउंड यूनिट, दवा भंडार, ओपीडी सेवा तथा जांच कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता एवं अस्पताल प्रबंधक गोविंद कुमार भी मौजूद रहे। एसडीओ ने डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ आकांक्षी योजना के तहत जांच के लिए आई गर्भवती महिलाओं के साथ पहुंची आशा कार्यकर्ता शिवानी कुमारी और राधा देवी से भी उन्होंने बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा लेबर रूम में तैनात नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्द...