एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की
पलामू, मई 18 -- हुसैनाबाद। मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत भजनियां पंचायत के भजनियां गांव में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका चयन प्रक्रिया में अनियमितता और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गोरांग महतो को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पूर्व से ही प्रमिला सिंह आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं और उनकी सेवा अवधि अभी लगभग दो वर्ष शेष है। इसके बावजूद उनकी पुत्रवधू को सेविका पद पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि चयन प्रक्रिया की सूचना गांव के लोगों को नहीं दी गई और न ही नियमानुसार जातीय गणना कराई गई। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधान हटाने के विरोध में सौंपा शिकायत पत्र यह भी पढ़ें- मंगलवार से पूरे जिले में लगेगा सहयोग शिविर, 10 दिनों में होगा माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.