भागलपुर, अप्रैल 24 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बूढ़ानाथ मंदिर में प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। प्रशासक की कमान एसडीओ के हाथ होगी। मंदिर के प्रबंधन को लेकर बीते कई दिनों से आ रही शिकायतों और उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर प्रशासन ने इस मंदिर का संचालन अपने हाथ लेने का निर्णय लिया है। प्रशासन द्वारा शांति एवं विधि-व्यवस्था के लिहाज से प्रशासनिक पर्यवेक्षण किया जा रहा है। सदर एसडीओ विकास कुमार ने इस बाबत डीएम को पत्र दिया है। एसडीओ ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि बाबा बूढ़ानाथ मंदिर वर्षों पुराना एवं श्रद्धालुगण के आस्था से जुड़ा भव्य एवं दार्शनिक स्थल है। यह भी पढ़ें- सिंहेश्वर मंदिर की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण वर्तमान में उक्त मंदिर से संबंधित कार्यो का संचालन मंदिर स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.