एसडीओ के निलंबन की मांग के लिए प्रदर्शन
नोएडा, मई 25 -- दनकौर। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सोमवार को एसडीओ के निलंबन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में ईटेडा स्थित यूपीपीसीएल कार्यालय पहुंचे। यहां अधिशाषी अभियंता को संबोधित ज्ञापन जेई पवन कुमार को सौंपा। दरअसल, बिजली घर में शराब पीने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद रीलखा निवासी हरेंद्र कसाना के यहां पिछले सप्ताह सुबह विजिलेंस टीम के छापा मारा। करप्शन फ्री इंडिया ने आरोप लगाया कि दनकौर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की। ज्ञापन में मांग की गई कि वायरल वीडियो में शराब पीते दिखाई दे रहे एसडीओ सहित अन्य कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल निलंबन किया जाए। प्रदर्शन के दौरान मास्टर दिनेश नागर, राकेश नागर, हरेंद्र कसाना, श्रवण नागर आदि कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.