अररिया, जनवरी 1 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज में लगने वाले ऐतिहासिक श्री काली पूजा मेला को लेकर फारबिसगंज नगर परिषद में बुधवार को होने वाली श्रीकाली पूजा मेला (पाल पट्टी एवं गुदरी पट्टी) के डाक अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। उक्त जानकारी नप के कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल ने देते हुए बताया कि एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से दिये गये मैसेज व निर्देश के आलोक में 31 दिसंबर, तीन जनवरी एवं छह जनवरी को होने वाली डाक को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इधर एसडीओ के आदेश पर अचानक डाक रद्द होने से विभिन्न अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि डाक को लेकर सुबह से ही नप कार्यालय में गहमागहमी साफ-साफ दिखाई पड़ रही थी। बताया कि डाक रद्द होने की लिखित सूचना नप कार्यालय के सूचना पट्ट में चिपका दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.