लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपखंड हैदराबाद क्षेत्र में उपभोक्ता एसडीओ तृतीय की मनमानी से परेशान हैं। बिना किसी जांच के ही उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नवागत एसडीओ तृतीय अभिषेक गुप्ता उपभोक्ताओं के लोड को मनमाने ढंग से बढ़ा रहे हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार जिनके कनेक्शन 1 किलोवाट के हैं, उनका लोड सीधे 3 किलोवाट किया जा रहा है। इससे बिजली बिल में वृद्धि होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी के रूप में 1300 रुपए अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। रोशन नगर की एक उपभोक्ता गीता देवी ने जब इस मनमानी की शिकायत की, तो जांच में उनका वास्तविक लोड केवल 1 किलोवाट पाया गया। बाद में लोड घटाकर 1 किलोवाट किया गया और मामला वहीं निपटा दिया गया। बावजूद इसके, संबंधित एसडीओ के खिलाफ किसी भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.