रुडकी, अप्रैल 23 -- रुड़की, संवाददाता। ऊर्जा निगम के सोलानीपुरम बिजलीघर से जुड़े एसडीओ कार्यालय को नगर निगम परिसर से हटाकर सिविल लाइंस में नए स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। गुरुवार को अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नए कार्यालय का उद्घाटन किया। अब तक नगर निगम परिसर में संचालित हो रहा ऊर्जा निगम के एसडीओ का कार्यालय कई व्यावहारिक समस्याओं से जूझ रहा था। उपभोक्ताओं को कार्यालय ढूंढने में दिक्कत होती थी, वहीं पार्किंग की भी गंभीर समस्या बनी रहती थी। इन परेशानी को देखते हुए कार्यालय को सिविल लाइंस साईं मंदिर के पास नए भवन में स्थानांतरित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...