एसडीओ और जेई के मतभेद में आठ घंटे झेली बिजली कटौती
मेरठ, जून 13 -- बिजली विभाग में एसडीओ और जेई के आपसी मतभेद के चलते क्षेत्र के लोगों ने आठ घंटे कटौती झेली। इसके चलते पानी की किल्लत का सामान करना पड़ा। नंगला पातु बिजलीघर से खरखौदा समेत कई गांवों को आपूर्ति दी जाती है। शनिवार रात करीब 12 बजे लाइन में फाल्ट बताकर आपूर्ति बंद कर दी गई। लाइन में फाल्ट की सूचना पर जेई गोविंद तिवारी एक कर्मचारी को लेकर रातभर लाइन की पेट्रोलिंग की, लेकिन कोई फाल्ट नहीं मिला। कोई फाल्ट न मिलने की जानकारी देने पर सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। आठ घंटे आपूर्ति ठप होने से नगरवासी रात भर गर्मी से बेहाल रहे। वहीं आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण नगर वासियों को पेयजल की समस्या से भी जुझना पड़ा और नागरिकों को हेंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति चालू होने पर नगर वासियों को पेयजल आपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.