बोकारो, मार्च 1 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अन्तर्गत एसडीओसीएम के लिए 143.05 हेक्टेयर वन भूमि का अपयोजन की स्वीकृति माइंस विस्तारीकरण एवं कोयला उत्खनन करने के लिए 27 फरवरी को आदेश निर्गत कर दिया गया है। यह सीसीएल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब यह परियोजना 6-7 वर्ष तक निर्बाध रूप से कोयला उत्पादन कर राष्ट्र के लिए अहम योगदान होगा। 90 लाख मीट्रिक टन कोयला उत्पादन तथा 540 लाख क्यूबिक मीटर ओबी का निस्तारण होगा। मई से उत्पादन प्रारंभ हो जायेगा। इसके लिए बहुत जल्द आउटसोर्सिंग के लिए निविदा होगी। इस अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए सीसीएल मुख्यालय के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सहित ढोरी महाप्रबंधक रंजय सिंहा एवं परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद, खान प्रबन्धक राजीव कुमार व नोडल आफिसर अच्युतानंद सहित अन्य अधिकारियों का सराहनीय योगदान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.