शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। शहर में अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को ग्राम चौढ़ेरा बांगर में बड़ी कार्रवाई की। सप्ताह के भीतर यह दूसरी प्रमुख कार्रवाई रही, जिसमें करीब 3500 वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अवर अभियंता प्रदीप कुमार त्रिवेदी, कनिष्ठ सहायक अपार कपूर, क्षेत्रीय लेखपाल, स्थानीय पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ईटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 'वृंदावन सिटी' नाम से विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। जांच में सामने आया कि बिना किसी स्वीकृति के कॉलोनी विकसित कर लोगों को कम दाम में प्लॉट देने का लालच दिया जा रहा था। प्राधिकरण के मुताबिक, इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.