शामली, मई 7 -- झिंझाना। शामली करनाल रोड स्थित एस डी एस कॉन्वेंट स्कूल में भारत कौशल विकास योजना के अंतर्गत मोबाइल लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक बनाना रहा। मोबाइल लैब में विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूलभूत ज्ञान, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल कार्य प्रणाली तथा विभिन्न तकनीकी उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीकों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया।विद्यालय यह भी पढ़ें- आईडीसीएल जसरा में कंप्यूटर कक्षाओं ...