एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल, झिंझाना का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
शामली, मई 14 -- झिंझाना। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा-12 के परीक्षा परिणाम में कस्बे के एस.डी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, झिंझाना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जिनमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। छात्रा शगुन ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमकुम ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा आदित्य कुमार ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषयवार प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- कुर्मा संस्कृति विद्यालय के छात्रों ने सफलता का परचम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.