एसडीएस कान्वेंट स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया रक्षाबंधन
शामली, अगस्त 28 -- झिंझाना। एसडीएस कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व की महत्ता जानी। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने घर पर तैयार की गई आकर्षक राखियां विद्यालय में प्रदर्शित कीं। वहीं कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय में राखी निर्माण गतिविधि में प्रतिभाग कर विभिन्न डिजाइन की राखियां तैयार कीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों के प्रति रुचि बढ़ने के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता का भी विकास होता है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: ग्रीन वैली कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.