एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में 'बोर्ड अचीवर्स डे' का आयोजन
जमशेदपुर, जून 27 -- एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में शनिवार को 'बोर्ड अचीवर्स डे' का आयोजन कर सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कक्षा दसवीं के टॉपर शुभम दत्ता (97.4%), बारहवीं विज्ञान के टॉपर अक्षत (93.2%) और मानविकी की टॉपर बोबिना भट्टा मिश्रा (92.2%) सहित कुल 100 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्राचार्या श्रीमती मौसमी दास द्वारा 'अचीवर्स सर्टिफिकेट' प्रदान किए गए। प्राचार्या ने परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, निरंतर सीखने और जीवन में विश्वसनीयता बनाए रखने की प्रेरणा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.