जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर सिक्का संग्रहालय में सोमवार को विशेष सिक्का प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें सिदगोड़ा स्थित एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के कक्षा सात के 90 विद्यार्थियों ने इतिहास के पन्नों को सिक्कों के जरिए करीब से देखा। संग्रहालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षक रेनू सिंह, एकता और विजय भूषण भी मौजूद रहे। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों ने एक पैसे से लेकर एक हजार रुपये तक के सिक्कों का अवलोकन किया और अपनी पाठ्यपुस्तकों के लिए जानकारियां दर्ज कीं। क्वॉइन कलेक्टर्स क्लब के जनरल सेक्रेटरी प्रेम पीयूष कुमार ने बच्चों को वैदिक काल से लेकर आधुनिक युग तक के सिक्कों के क्रमिक विकास के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...