बागपत, फरवरी 21 -- खेकड़ा। क्षेत्र के मवीकलां गांव में चकरोड पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में गांव के कई लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बाहरी हिस्से में स्थित सरकारी चकरोड पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों में संदीप, बीरसैन, इन्द्रपाल, आनंद, महावीर, नफे आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.