संभल, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्हेंटा में सरकारी भूमि पर फिर से कब्जा किये जाने पर ग्राम प्रधान सोमवती ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया है कि चकबंदी के बाद सरकारी जमीन से कब्जा हटवाते हुए ठिये लगवाए गए थे। आरोप है कि जमीन पर लगाए गए चिन्ह उखाड़कर दोबारा जुताई कर फसल बो दी गई। प्रधान ने लेखपाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मिलीभगत की आशंका जताई है। पूरे मामले में कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.