मुजफ्फर नगर, फरवरी 25 -- बुढ़ाना। कस्बे की सफीपुर पट्टी के भाग संख्या 134 व 135 पर नियुक्त बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बस्ती के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें नए बीएलओ की नियुक्ति की मांग की। सपा नेता हारून अली सिद्दीकी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान बीएलओ ने 56 लोगों के नोटिस को भी अपने पास ही दबा कर रखा हुआ है। जिनकी समय सीमा भी निकल चुकी है। बस्ती के लोगों ने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उनके स्थान पर नए बीएलओ की नियुक्ति की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आरिफ सिद्दीकी व खालिद सिद्दीकी आदि भी मौजूद रहे। फोटो 109-बुढ़ाना एसडीएम को ज्ञापन देते बस्ती के लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.