सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बैनामे की एक जमीन पर जबरन निर्माण करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि मामले में एसडीएम द्वारा स्थगन आदेश भी जारी किया गया है। गिरिधरपुर गांव निवासी हरीश पुत्र घिसियावन ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग उसके एक बैनामाशुदा ज़मीन पर जबरन निर्माण करा रहे हैं। मना करने पर मारपीट करने पर आमादा हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मामले में इटवा थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.