एसडीएम से आवासीय पट्टों की भूमि दिलवाने की मांग
मुजफ्फर नगर, जून 12 -- जानसठ। गांव कवाल के अनुसूचित जाति के लोगों ने एसडीएम रश्मि लांबा को प्रार्थना पत्र देकर आवासीय पट्टों की भूमि की निशानदेही कराकर दखल दिलाने की मांग की। एसडीएम ने इस मामले में आश्वासन दिया है। गांव कवाल निवासी नाथन सिंह, चंद्रपाल, हुकम सिंह, कृष्ण पाल, जगदीश, चंद्रपाल, प्रदीप कुमार, राजपाल ने एसडीएम रश्मि लांबा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कवाल में आवासीय भूमि मिली थी। राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुके हैं। उनका आवासीय भूमि का कोई विवाद कोर्ट में विचाराधीन नहीं है। उन्होंने अपने आवासीय पट्टों पर निशानदेही कराकर दखल दिलाने के संबंध में हलका लेखपाल से कहा था। आरोप है उन्होंने उच्च अधिकारियों को गुमराह कर एक झूठी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी, जिसमें भूमि के संबंध में न्यायालय में वाद विचाराधीन बताया। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.