बरेली, मार्च 21 -- फतेहगंज पश्चिमी, ईद के त्योहार को शांति पूर्वक कराने को एसडीएम आलोक कुमार, सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने एसओ प्रयागराज सिंह के साथ कस्बा की ईदगाह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नमाज के समय सुरक्षा को ईदगाह व प्रमुख मस्जिदों के पास पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से कहा वे शांति से त्योहार मनाए।शीशगढ़ , शुक्रवार को एसडीएम आलोक कुमार ने शीशगढ़ पहुंच कर ईदगाह का निरिक्षण किया। निरिक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने ईदगाह में साफ सफाई को भी परखा। एसडीएम ने पुलिस को ईद की नमाज के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कोई शरारती तत्व खुरापात करता दिखाई दे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...