कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने 'टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान' अभियान अंतर्गत शनिवार को गनपा गांव में शिविर आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। शिविर में एसडीएम की उपस्थिति में कुल तीन शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इनमें दो बंजर खाते की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाया गया। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं। शिविर में आमजन को भूमि विवाद से बचने एवं कोर्ट से भूमि विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी तत्परता से जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...