कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- एसडीएम सदर एसपी वर्मा व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजेंद्र सिंह ने गुरुवार को "मौके पर समाधान, जनता को राहत" अभियान अंतर्गत ग्राम बरौला में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान तालाब व बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। ग्राम खेरवा मजरा बरौला निवासी शिकायतकर्ता हर्षित मिश्र पुत्र राम सुमेर मिश्र ने सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं जनसुनवाई के दौरान इस आशय की शिकायत किया था कि ग्राम खेरवा मजरा बरौला स्थित तालाब की भूमि नवीन परती पर ग्राम के कई लोगों द्वारा अस्थायी एवं स्थायी निर्माण करके कब्जा कर लिया गया है। राजस्व टीम द्वारा अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच के दौरान पाया कि जयनारायण मिश्र, गब्बर सिंह. शिव कमल सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.