एसडीएम सदर ने जुगराजपुर गांव में लगाया शिविर
कौशाम्बी, मई 18 -- एसडीएम सदर आकाश सिंह ने सोमवार को टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत जुगराजपुर में शिविर आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से भूमि विवाद से संबंधित तीन शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। शिविर में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता देवकांत त्रिपाठी की शिकायत पर गांव स्थित चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता भैया लाल की शिकायत पर भूमिधरी के विवाद को आपसी समझौता के आधार पर निस्तारित कराया गया। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से तालाबी व बंजर भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करने की हिदायत देते हुए कहा कि ऐसा करने वाले लोगों की शिकायत तहसील प्रशासन से करें फौरन कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.