एसडीएम सदर के मुंशी को बीच सड़क पर पीटा
जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर, संवाददाता। उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय में तैनात मुंशी पर शनिवार की सुबह बाइक सवार कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने बीच सड़क पर रोककर लाठी-डंडों, हेलमेट से पिटाई कर दी। हमले में मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी 60 वर्षीय रमाशंकर विश्वकर्मा एसडीएम सदर कार्यालय में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने 18 वर्षीय पोते नितिन के साथ बाइक से कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय के लिए निकले थे। बाइक नितिन चला रहा था। घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने बिना कुछ कहे रमाशंकर पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों, हेलमेट से जमकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.