मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में शनिवार को तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि साथी अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार से नाराज वकीलों ने ऐसा किया। कार्यालय में तोड़फोड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि 'हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता है। मामले में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि घटना के समय वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उनके अनुसार, स्टाफ की मौजूदगी में अधिवक्ताओं के एक गुट ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। पेशकार (राजस्व) अलअहमद, चिंता देवी तथा सहवादी (फौजदारी) अलअहमद संजय सिंह ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता संग दुर्व्यवहार करने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा उधर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह और सचिव जंगबहादुर सिंह ने कहा कि एसडीएम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.