मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- थाना समाधान दिवस में शनिवार को एसडीएम विनय सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी, अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग की रही, त्वरित निस्तारण के लिए एसडीम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग की रही। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण के लिए एसडीएम विनय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि शीघ्र ही शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए, किसी भी हाल में फरियादी को बार-बार थाने और तहसील नहीं आना पड़े। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने हल्का इंचार्ज और सिपाहियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने...