गोरखपुर, जनवरी 31 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के धोबौली गांव में सार्वजनिक रास्ते को लेकर हुए विवाद की शिकायत पर एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अतिक्रमण को हटवाया गया। राजस्व टीम की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों की सहमति से रास्ता खुलवाकर विवाद का समाधान कराया गया। हालांकि विपक्षी ने राजस्व टीम पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने बताया कि जांच के आधार पर और आपसी सहमति से कार्रवाई की गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी खजनी व सिकरीगंज पुलिस मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...