बांदा, मई 9 -- बांदा, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम और नायब तहसीलदार ने नाव घाटों का निरीक्षण किया। नाविकों को चेतावनी दी। कहा कि यदि नाव में मानक से ज्यादा सवारी बैठाकर असुरक्षित सफर कराया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमीरपुर जिले में तीन दिन पूर्व यमुना नदी में नाव पलटने से कई लोगों की मौत हो गई थी। अपने यहां भी केन व यमुना सहित कई नदियों में लोग नावों से असुरक्षित सफर कर रहे हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने शुक्रवार के अंक में 'बाइक-साइकिल भी सवार..मत करो जिंदगी से खिलवाड़' शीर्षक से प्रमुखता से फोटो के साथ खामियों को उजागर करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिला प्रशासन ने आखिर इसका संज्ञान लिया। शनिवार को डीएम अमित आसेरी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा व नायब तहसीलदार मोहम्मद मुस्तकीम ने क...