बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता बबेरू तहसील सभागार में शनिवार को कंबल वितरण कार्यकम में गरीबों व जरूरतमंदों की भीड़ जुटी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल व उपजिलाधिकारी अविनाश त्यागी ने क्षेत्र के रयान, उमरहनी, गुजेनी, भभुआ, थरथुवा, पून सहित एक दर्जन गांवो से आए 150 से अधिक गरीब व असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। अध्यक्ष ने कहा कि इस समय भीषण सर्दी पड़ रही है। इसलिए गर्म कपड़ों व आग का सहारा लेते रहें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब तहसीलदार मनोहर सिह व लेखपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.