सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- चांदा, संवाददाता। शुक्रवार को दोपहर बाद नगर पंचायत कोइरीपुर कार्यालय परिसर में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने उत्तर प्रदेश शासन से नामित सभासद बृजेश शुक्ला लालमनि अग्रहरि व विनोद गौतम को शपथ दिलाई। समारोह में लंभुआ विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि / जिला मंत्री भाजपा अरुण कुमार जायसवाल, भाजपा नेता राजेश चंद्र मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि, मो कासिम राइन, भाजपा नेता एलके दुबे, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया। अतिथियों का चेयरमैन प्रतिनिधि कासिम राइन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कोइरीपुर वीरेंद्र प्रताप द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई वही संचालन प्रवीण पाठ...