नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, व.सं.। आम आदमी पार्टी ने पालम अग्निकांड को लेकर दिल्ली सरकार पर विधानसभा में झूठ बोलने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जांच एसडीएम को सौंपी गई थी, लेकिन रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि रिपोर्ट जारी कर सच्चाई सामने लाई जाए। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री पीड़ितों को ही दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि घटनास्थल पर राहत कार्य में गंभीर लापरवाही हुई। उनका कहना है कि गली संकरी होने का दावा गलत है और दमकल की पर्याप्त गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग करते हुए कहा कि इससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। साथ ही सवाल उठाया कि ब्रोंटो स्काईलिफ्ट के निष्क्रिय होने के बाद 30 मिनट तक अग्निशमन विभाग ने क्या कार्रवाई की।

हिंदी...